समाजवादी पुरोधा डॉ. राम मनोहर लोहिया की 111 वीं जयंती समाजवादी पार्टी द्वारा अर्दली बाजार स्तिथ कार्यालय पर मनाई गई। सपा कार्यकर्ताओं ने लोहिया जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया।
इस अवसर पर विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमें वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। विचार गोष्ठी का संचालन महानगर महासहिव जितेंद्र यादव ने किया। सपाइयों ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरू के बलिदान दिवस पर उनको नमन किया एवं उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि डॉ. लोहिया का जन्म 23 मार्च 1910 को अम्बेडकर नगर के अकबरपुर में हुआ था। लोहिया जी भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के सेनानी, प्रखर चिन्तक तथा समाजवादी राजनेता थे।
लोहिया जी के पिता हीरालाल अध्यापक थे और गांधी जी के अनुयायी थे। जब उनके पिता गांधी जी से मिलने जाते थे तो साथ में राम मनोहर लोहिया को भी ले जाते इसके कारण गाँधी जी के विराट व्यक्तित्व का उनके जीवन पर गहरा असर हुआ। उन्होंने पूरे जीवन गरीबों के हित के लिए संघर्ष किया।
इस अवसर पर महासचिव जितेंद्र यादव ने कहा कि डॉ. लोहिया राजनीतिक शुचिता के हमेशा पक्षधर रहे। उनका कहना था कि जब तक गरीबी और अमीरी के बीच की खाई को पाटा नहीं जायेगा तब तक देश पूर्ण विकाश नहीं कर सकेगा। डॉ लोहिया समान शिक्षा व्यवस्था के भी प्रबल हिमायती थे। हम सभी उनके बताये मार्ग पर चलकर समाजवाद की परिकल्पना को साकार कर सकते हैं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, महासचिव जितेन्द्र यादव, पूर्व मंत्री बहादुर सिंह यादव, पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी, पूर्व विधायक महेंद्र सिंह पटेल, डॉ उमाशंकर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, संजय यादव राधाकृष्णन,डॉ ओ पी सिंह,महानगर उपाध्यक्ष अनिल सिंह पटेल, जिला महासचिव आनंद मौर्या, महानगर मीडिया प्रभारी संदीप शर्मा,कैन्ट विधानसभा अध्यक्ष विवेक यादव, दक्षिणी विधानसभा अध्यक्ष शमीम अंसारी, उत्तरी विधानसभा अध्यक्ष अजय चौधरी,युवजन सभा महानगर अध्यक्ष सत्य प्रकाश सोनकर,महिलासभा महानगर अध्यक्ष पूजा यादव, इवोन्न रेनु,पूर्व पार्षद वरुण सिंह, सुजाता यादव, अजय प्रकाश राजू, अब्दुल कलाम,मनोज सिंह, जीशान, दुर्गा यादव, किशन सेठ, दिलशाद अहमद ढिल्लू,महेश तिवारी मुन्ना, सन्नी सोनकर तमाम समाजवादी नेता व कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।