वाराणसी। विधान सभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने वार्ड एंव बूथ स्तर पर तैयारी मे पुरे दमखम के साथ लग गई है। समाजवादी पार्टी हर मुहल्ले मे वार्ड स्तर से बूथ मजबूत करने मे जुट गई है। हर वार्ड मे स्वयं सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा पहुंच रहे हैं एंव सर्वसम्मति से वार्ड अध्यक्ष का चयन कर रहे हैं।
आज महानगर समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा के अध्यक्षता में शहर उत्तरी में वार्ड न०1 इंद्रपुर से वार्ड अध्यक्ष रवि यादव, महासचिव अनिल राजभर, प्रभारी सुनील पटेल व कैंट विधान सभा मे वार्ड न०13 नेवादा के वार्ड अध्यक्ष विक्रम पटेल, प्रभारी ओमप्रकाश व महासचिव सत्यम सोनकर को व वार्ड न० 29 सुंदरपुर के वार्ड अध्यक्ष अनिमेष कुमार व वार्ड प्रभारी सद्दाम हुसैन को बनाया गया है एंव वार्ड अध्यक्ष के साथ साथ 21 सदस्यो की कमेटी भी बनाई गई है।
विष्णु शर्मा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुऐ कहा कि समाजवादी पार्टी इस बार आम जनमानस के जनहित व विकास के मुद्दों चुनाव लड़ने का कार्य करेगी। सरकार ने जनता को झूठ और भ्रम के मायाजाल में फांसकर रखा है, आम जनता को उनके रोजमर्रा के दिनों में प्रयोग में आने वाली दाल, तेल,सब्जी,गैस, पेट्रोलियम से सम्बंधित सभी चीजों के दाम आसमान छू रहे है, सिलेंडर बहुत ज्यादा महँगा हो चुका है, आज 850 के लगभग सिलेंडर मिल रहा है। पेट्रोल डीज़ल के दाम भी सौ रुपये छू रहे हैं जितने पर कभी डीज़ल होता था। सरकार इंतज़ार कर रही है कि जनता कहाँ तक बर्दाश्त कर रही है, कल कम भी करेगी तो जहां तक वृद्धि हुई है उसमें मामूली कमी करने से कोई लाभ नहीं होने वाला। जनता त्रस्त है,समाजवादी पार्टी आज भी जानता के साथ खड़ी है, उनकी लड़ाई समाजवादी पार्टी लड़ने को सदैव तैयार है।धर्म और जाति के नशे की राजनीति पर इतना आत्मविश्वास हो गया है कि सरकार को अब जनता की तकलीफ़ दिखाई नहीं देती।
बाज़ार में जाइये तो ख़रीदारी बहुत कम है। दुकानदार बता रहे हैं कि ग्राहक नहीं हैं। माँ बाप की हालत है कि स्कूलों की फ़ीस नहीं दे पा रहे और शिक्षकों की हालत ये है कि उन्हें सैलरी नहीं मिल रही। धर्म के नशे की राजनीति पर इतना आत्मविश्वास हो गया है कि सरकार को अब जनता की तकलीफ़ दिखाई नहीं देती।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, महासहिव जितेंद यादव, महानगर उपाध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव,उपाध्यक्ष अनिल सिंह पटेल,वरिष्ठ नेता डा० ओ०पी० सिंह,पूर्व पार्षद शंकर विश्नानी , राजबहादुर पटेल, पार्षद दल के नेता कमल पटेल,महिला सभा महानगर अध्यक्ष पूजा यादव ,उत्तरी अध्यक्ष अजय चौधरी, कैंट अध्यक्ष विवेक यादव,हरीश नारायण सिंह बग्गड़,महानगर मीडिया प्रभारी संदीप शर्मा, अरविंद सिंह प्रखर समाजवादी चिंतक, अल्पसंख्यक महानगर अध्यक्ष जावेद अंसारी, पार्षद राजेश पासी, अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष सलीम अंसारी,पूजा सिंह, पार्वती कन्नौजिया, दिलिप कश्यप,संजय यादव,पूजा सिंह,पार्वती कनौजिया,सलीम अंसारी,अनवर अली,सनी सोनकर आदि लोग उपस्थित रहे।