
नई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर जारी है। पिछले 24 घंटे में 16 हजार 179 नए मामले सामने आए हैं और 400 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 22 दिनों के अंदर 3.75 लाख से अधिक कोरोना के मामले सामने आये हैं।
बता दें कि देश में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 714015 लाख पहुंच गयी है। जिसमें 20 हजार 100 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 436096 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 257919 है।
भारत दुनिया का 3 सबसे प्रभावित देश है। अमेरिका, ब्राजील, रूस के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत 3 स्थान पर है। वहीं अगर दूसरे देशों के मुकाबले भारत के रिकवरी रेट पर नजर डाले तो अन्य देशों की तुलना में काफी बेहतर है। यहां अब तक 7 लाख मरीजों में से 4.57 लाख ठीक हो चुके हैं। और रिकवरी रेट 59.40% है। यानि कि हर 100 में से 59 मरीज ठीक हो रहे हैं।