Read Time:1 Minute, 24 Second

नई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर जारी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 38 हजार 902 नए मामले सामने आए और 543 मौतें हुईं हैं। 6 लाख 12 हजार लोग ठीक भी हुए हैं। अब तक देश में 1 करोड़ 37 लाख से ज्यादा टेस्ट किये जा चुकें हैं। 23 हजार 672 लोग 24 घंटे में ठीक हुए हैं।
बता दें कि देश में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 10,77,618 पहुंच गयी है। जिसमें अब तक 26,816 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 6,77423 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 3,73979 पहुंच गयी है।
कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है। अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है। वहीं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का कहना है कि भारत में कोरोना का कम्युनिटी स्प्रेड शुरू हो गया है और हालात खराब होते जा रहे हैं।