वाराणसी। आज 388 शहर उत्तरी विधान सभा व 390 कैंट विधानसभा का वार्ड गठन हुआ।
उत्तरी विधानसभा में वार्ड न० 21 चौकाघाट व वार्ड न० 34 खजुरी का वार्ड गठन व कैंट विधानसभा में भगवानपुर क्षेत्र का वार्ड गठन भगवानपुर पोस्ट ऑफिस के पास आयोजित किया गया।
सर्वसम्मति से लोगों का चुनाव हुआ। भगवानपुर क्षेत्र के गठन में वार्ड के अध्यक्ष महेश राय (राजभर), वार्ड प्रभारी संजीत कुमार, वार्ड महासचिव चंद्रभान, वार्ड उपाध्यक्ष योगेश राय नियुक्त किए गए।
वार्ड नं0-21 में कपिलदेव यादव वार्ड – अध्यक्ष व महासचिव सोहन लाल चौहान को मनोनीत किया गया ,व वार्ड नं0-34 खजुरी में चन्दन यादव को वार्ड अध्यक्ष, जानू सोनकर, विशाल यादव,मनीष चौधरी उपाध्यक्ष, फजल अहमद महासचिव, संदीप कुमार कोशाध्यक्ष, दसमी यादव रजत कुमार,रंजीत प्रसाद, व भोला यादव सचिव मनोनीत किया गया।
उत्तरी विधानसभा के कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय चौधरी एडवोकेट अध्यक्ष व संचालन गोपाल पांडेय जी ने किया व कैंट विधानसभा की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के महानगर उपाध्यक्ष अनिल सिंह पटेल जी ने किया व संचालन कैंट विधानसभा महासचिव दिलीप कश्यप ने किया।
सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा की एक एक कार्यकर्ता , वार्ड अध्यक्ष व बूथ प्रभारी को पार्टी में मिलेगा उचित सम्मान व स्थान।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर ओ0पी0 सिंह ,हरीश नारायण सिंह बग्गड़, पूजा यादव , सत्यनारायण यादव, लल्लू यादव, अरविंद सिंह, नन्द लाल राजभर ,राकेश चौहान, संजय राजभर, प्रदीप चौहान, अमेरिका यादव, पिंटू यादव , व अन्य समाजवादी साथी उपस्थित रहे।