Read Time:1 Minute, 3 Second
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और मॉडल गौहर खान हाल ही में जैद दरबार संग शादी के बंधन में बंधी हैं। गौहर ने बीते महीने यानी कि 25 दिसंबर को निकाह किया था। गौहर की शादी बेहद चर्चित समारोह रहा है। लेकिन शादी के तुरंत बाद गौहर ने अपना काम शुरू कर दिया था। वहीं अब गौहर पति जैद दरबार के साथ हनीमून मनाने गई हैं।
हर खान अपनी शादी के अगले ही दिन शूटिंग के सिलसिले में लखनऊ निकल गई थीं। गौहर और जैद की शादी को एक महीना होने वाले है। इस शादी को एक महीना होने से कुछ दिन पहले ही अब गौहर और जैद हनीमून के लिए उदयपुर चले गए हैं। इस बात की जानकारी खुद गौहर खान ने एक वीडियो शेयर कर दी है।