Read Time:1 Minute, 13 Second
9 फरवरी का दिन कपूर फैमिली के लिए बुरी खबर लेकर आया। इस दिन राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) ने दुनिया से अलविदा कह दिया। राजीव कपूर का निधन कार्डिएक अरेस्ट से हुआ। राजीव कपूर के निधन के बाद पूरा कपूर परिवार गहरे सदमे में है। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। अब खबर आ रही है कि राजीव कपूर का चौथा नहीं किया जाएगा।
करीना कपूर (Kareena Kapoor) और नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए जानकारी दी कि कोरोना महामारी के कारण चौथे का कार्यक्रम ना करने का फैसला किया गया है। करीना कपूर ने लिखा, ‘वर्तमान में महामारी की परिस्थिति को देखते हुए दिवंगत राजीव कपूर जी के लिए चौथे का कार्यक्रम नहीं रखा जाएगा। पूरा राज कपूर परिवार इस दुख में आपके साथ है।